Tuesday, November 24, 2026

भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, आडवाणी और जोशी नाम गायब-

0 Comments

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों के नाम तय कर दिए हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा, क्रिकेटर गौतम गंभीर, फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा भाजपा में शामिल हो गई हैं व पैरालंपिक खिलाड़ी दीपा मलिक समेत 40 नाम शामिल है

परंतु संस्थापक सदस्य लाल कृष्ण आडवाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी, मेनका गांधी और वरुण गांधी जैसे नाम न होना चर्चा में बना है।

भाजपा ने सोमवार को चुनाव आयोग को पहले और दूसरे चरण में अपने स्टार प्रचारकों की सूची सौंप दी। लोकसभा चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कलराज मिश्र और डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, नितिन गडकरी, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, थावर चंद्र गहलौत के नाम भी प्रचारकों की सूची में शामिल किए गए हैं। 

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीता रमण, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, उमा भारती, मुख्तार अब्बास नकवी, हेमा मालिनी, सतपाल महराज, सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश, त्रिवेंद्र सिंह रावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम और दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।

इनके साथ ही संजीव बालियान, श्रीकांत शर्मा, स्वामी प्रसाद मौर्य, चेतन चौहान, धर्म सिंह सैनी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, सुरेश राणा, अश्विनी त्यागी, रजनीकांत माहेश्वरी, अजय कुमार और भवानी सिंह के नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में दिए गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top