Tuesday, November 24, 2026

 डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय भाजपा से पुनः  बने प्रत्याशी

0 Comments

 चन्दौली से अजय राय की रिपोर्ट
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेन्द्र नाथ पाण्डेय को एक बार पुनः चन्दौली संसदीय क्षेत्र से भाजपा का उम्मीदवार घोषित किया गया है। 2014में पहली बार भाजपा ने डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय को टिकट दिया था और एस समय में डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने बसपा उम्मीदवार को पटकनी देते हुए यहां पर विजय पताका फहराया था उसके उपरान्त मोदी की केन्द्रीय सरकार में उन्हें मानव संसाधन राज्य मंत्री बनाया गया। 2017में जब उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव हो रहा था तो जातिगत समीकरण को बैठाने के लिए भाजपा ने डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी थी।
जीवन से ही आरएसएस से जुड़े रहे
इमरजेंसी के दौरान 5महीने जेल में रहे और रामजन्म भूमि आंदोलन में इनकी सक्रिय भूमिका के कारण मुलायम सरकार में इन पर रासुका तक लगा दिया गया था। डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का जन्म 15अक्टूबर 1957को गाजीपुर के सैदपुर के पखनपुर गांव में हुआ था। डॉ. पांडेय के पास एमए, पीएचडी के साथ ही पत्रकारिता की भी मास्टर डिग्री है। उनकी पूरी शिक्षा-दीक्षा वाराणसी में हुई। पहली बार डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय वर्ष 1991में बीजेपी के टिकट पर विधायक बने। इसके बाद उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार में उन्हें नगर आवास राज्यमंत्री, नियोजन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पंचायती राज मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top