Wednesday, November 25, 2026

हवसी ने दो मासूमों को बनाया अपना शिकार, दुष्कर्मी गिरफ्तार –

0 Comments

खबर बनारस से – 
विकास गौण की रिपोर्ट

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भी बच्चियां सुरक्षित नहीं है जिसका जीता जागता प्रमाण रोहनिया में देखने को मिला
रोहनिया थाना क्षेत्र में 9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

वही इसी तरह की दूसरे घटना लंका थाना क्षेत्र की है जहा पर रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां 13 साल की किशोरी के साथ उसके सगे जीजा ने दुष्कर्म किया।

इन दोनों मामले में मुक़दमा दर्ज हो चूका है। पीड़ित के परिजनों के तहरीर पर लंका पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीड़िता ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शाम को वो घर पर अकेली थी, इसी दौरान उसे अकेला पाकर उसके जीजा ने उसके साथ दुराचार किया। इस घटना से वह डर गयी थी। लेकिन किसी तरह हिम्मत करके पीड़िता ने अपनी आप बीती मां को बताया जिसके बाद परिजन लंका थाने पंहुचे।

पीड़िता के बड़ी बहन का अपहरण करके किया था शादी
इस पूरे मामले में सबसे चौकाने वाली बात सामने आया कि आरोपी जीजा ने पीड़िता की बड़ी बहन को अपहरण करके उसके साथ शादी किया था।

आरोपी जीजा इसी गांव का रहने वाला है। इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया है।

वही रोहनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ साल की बच्ची से दुराचार का मामला सामने आया है। वारदात रविवार की रात की बताई जा रही है ।

पीड़िता के पिता की तहरीर पर रोहनिया थाने में जयापुर गांव निवासी पुनवासी गुप्ता के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस ने उसे हिरासत में लिया॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top