सच की दस्तक डिजिटल न्यूज डेस्क चन्दौली
चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के फुटिया और जगदीसराय गांव के पास सोमवार की रात भाजपा विधायक सुशील सिंह के काफिले में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो जा घुसी। स्कॉर्पियो ने काफिले में चल रही दो फॉर्च्यूनर को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल विधायक को सुरक्षा घेरे में ले लिया। हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीन लोग घायल हुए हैं, जबकि दोनों फॉर्च्यूनर में सवार लोग सुरक्षित बताए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, विधायक सुशील सिंह सोमवार रात करीब नौ बजे बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी के तिलक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद करीब दस वाहनों के काफिले के साथ चंदौली लौट रहे थे। काफिले में विधायक की गाड़ी सबसे आगे चल रही थी। इसी दौरान फुटिया-जगदीसराय के पास अचानक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो काफिले की पीछे चल रही फॉर्च्यूनर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर पलट गई।
इसके बाद स्कॉर्पियो चालक ने वाहन लेकर भागने का प्रयास किया और काफिले की दूसरी फॉर्च्यूनर को भी टक्कर मार दी। लगातार दो वाहनों को टक्कर लगने से काफिले में हड़कंप मच गया। कुछ ही दूरी पर स्कॉर्पियो एक पेड़ से जा टकराई। स्कॉर्पियो में चार लोग सवार थे, जिनमें तीन को चोटें आईं। एक युवक की हालत गंभीर बताई गई है।
विधायक सुशील सिंह की गाड़ी घटना में सुरक्षित रही। विधायक ने घटना पर कहा कि उनकी गाड़ी आगे चल रही थी, इसलिए वह सुरक्षित बच गए। उन्होंने घटना को साजिश की आशंका जताते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं, सदर सीओ नामवेंद्र कुमार के अनुसार स्कॉर्पियो में पंकज यादव समेत चार लोग सवार थे। पंकज सैयदराजा क्षेत्र के मनराजपुर गांव का निवासी बताया गया है, जबकि वाहन जीवन यादव चला रहा था। पुलिस के अनुसार, चारों लोग पचफेड़वा स्थित एक निजी अस्पताल जा रहे थे, जहां उनके परिचित के परिवार में बच्चे का जन्म हुआ था।
पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर चारों लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, चालक जीवन यादव नशे की हालत में मिला। घायल पंकज यादव को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायलों को मामूली चोटें आई हैं। दोनों फॉर्च्यूनर में सवार आठ लोग सुरक्षित हैं।
सीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना सड़क दुर्घटना की प्रतीत हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।