Tuesday, November 24, 2026

अयोध्या के राम मंदिर का पंडाल के माध्यम से होगा दर्शन

0 Comments

खबर चन्दौली से

राम जन्मभूमि का मामला अभी हाईकोर्ट में चल रहा जिसके इन्तजार मे पुरा देश है। पर अयोध्या निर्माण के पहले दशहरे के अवसर पर पड़ाव पर राम मंदिर का रूप दिया जा रहा है। पड़ाव व्यापारियों के सहयोग से हर वर्ष दशहरा पर नये – नये तरीके से पंडाल बनाया जाता है।  पूजा कमेटी के लोगो का मत है कि राम जन्मभूमि पर मंदिर व मस्जिद के निर्माण का मामला हाईकोर्ट में चल रहा है । वहां तो अभी नहीं बन रहा है पर हम लोग यहीं पर पंडाल के रूप में राम मंदिर निर्माण करा रहे है। जिसके लिए बंगाल से आये कारीगर दिन रात, लगभग डेढ़ महीनों से कथित प्रयास कर रहे हैं। पंडाल तैयार होतें ही श्री राम जी भगवान् की मुर्ति बैठाई जायेगी। राम मंदिर ही क्यों? के सवाल पर उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा एक बहुत बड़ा श्रध्दा और आस्था का केन्द्र है। दुर्गा पूजा में राम मंदिर की आस्था अगर मिला दिया जाए तो ये आस्था बड़ा हो जायेगा और उत्साह बढ़ जायेगा। दुर्गा पंडाल को राम मंदिर का रूप देने से दुर्गा पूजा में चार चांद लग जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top