Tuesday, November 24, 2026

आठ माह के बेटे का नाम रखा गूगल, अब मिला वर्ल्ड स्ट्रॉन्गेस्ट नेम का खिताब-

0 Comments

दुनिया कहती है नाम में क्या रखा है… तो भूल जाइये इस खबर को पढ़कर कि नाम में रिकॉर्ड के साथ अवार्ड रखा है भाई… यकीन नहीं होता तो पढ़िये –

किसी की भी जिंदगी में उसके नाम की कितनी अहमियत होती है, इसका अंदाजा आठ माह के बच्चे को मिले अवॉर्ड से लगाया जा सकता है। इंडोनेशिया में एक दंपती ने अपने बच्चे का नाम गूगल रखा है।

इसे वर्ल्ड स्ट्रॉन्गेस्ट नेम का खिताब दिया गया है।

Google

इंडोनेशिया के रहने वाले एंडी सुपुत्रा की पत्नी ने आठ माह पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। एंडी अपने बच्चे का नाम कुछ हटकर रखना चाहते थे। उन्होंने अच्छे नाम के लिए बहुत से लोगों से मदद ली। लेकिन कोई भी नाम उन्हें पसंद नहीं आया।

बाद में उन्हें लगा कि वह अपने बेटे का नाम तकनीक पर रखेंगे। इसके लिए उन्होंने विंडोज, आइओएस, आइफोन और माइक्रोसॉफ्ट जैसे नाम सोचे। हालांकि बाद में उन्होंने बच्चे का नाम गूगल रख दिया। एंडी का मानना है कि यह शब्द सबसे ज्यादा दुनिया में प्रचलित है और दिनभर में सैकड़ों बार लिया जाता है। यही कारण है कि उन्होंने अपने बच्चे का नाम गूगल रख दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top