Tuesday, November 24, 2026

युवा भटका तो देश का भविष्य खतरे में

0 Comments

खबर चन्दौली से

देश का का चहुँमुखी विकास युवाओं के कंधों पर है। यदि युवा वर्ग भटक गया तो देश का भविष्य खतरे में पड़ सकता है। अतः आज के युवा अपनी ऊर्जा का प्रयोग राष्ट्रहित में करें।यह कहना है राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना चौबे के। वे आज चहनियां बाज़ार में सामाजिक संस्था जयहिंद सेवा संस्था के कार्यालय के उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थीं।
उन्होंने आगे कहा कि हमें जीवन इसलिए नहीं मिला है कि हम जीवन भर अपना पेट पालन करें। अपने साथ ही हमें दूसरों के बारे में भी सोचने की जरूरत है। उन्होंने महिला मुद्दों पर बोलते हुए कहा कि आज महिला आयोग के दरवाजे महिलाओं के लिए हमेशा खुले हैं। जो महिलाएं पढ़ी लिखी नहीं हैं, आयोग उनके दरवाजे पर स्वयं जाता है।
विशिष्ट अतिथि समाजसेवी आरबी यादव ने कहा कि हमें राष्ट्र निर्माण में हमेशा आगे रहना चाहिए। इस दुनिया में वहीं याद किये जाते हैं जो दूसरों के बारे में सोचता है। संस्था के अध्यक्ष अरबिंद यादव ने और सचिव गोपाल यादव ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन संस्था के संरक्षक राकेश रौशन ने और अध्यक्षता सुनील यादव ने की।
इस अवसर पर हंसराज यादव, सोनू मिश्रा, धर्मेन्द्र यादव, विकास यादव आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top