Tuesday, November 24, 2026

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत निकली प्रभातफेरी

0 Comments

 

खबर चन्दौली से

पूर्व मध्य रेलवे इण्टर कॉलेज के तत्वावधान में गुरुवार को पूर्वाह्न में वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार की देखरेख में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत प्रभातफेरी निकली गई। प्रभातफेरी को मंडल कार्मिक अधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने हरी झंडी देकर रवाना किया। प्रभातफेरी विद्यालय प्रांगण से निकलकर सम्पूर्ण नगर भ्रम करती हुई पुनः प्रारंभ स्थल पर आकर समाप्त हुई। तदुपरांत “भ्रष्टाचार मिटाना” व “एक समृद्ध भारत का निर्माण करना” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शिवम यादव प्रथम स्थान, संध्या पटेल द्वितीय स्थान एवं अंकिता यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उक्त मौके पर मंडल कार्मिक अधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि भारत जैसे सोने की चिड़िया कहलाने वाले देश में भ्रष्टाचार अपनी जड़े फैला रहा है। आज भारत में ऐसे कई व्यक्ति मौजूद हैं जो भ्रष्टाचारी है। वर्तमान में पूरी दुनिया में भारत भ्रष्टाचार के मामले में 94वें स्थान पर है। वहीं विद्यालय के प्राचार्य मेजर अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि एक समृद्ध भारत का निर्माण तभी संभव है जब हमारा देश भ्रष्टाचार मुक्त हो। जब कोई व्यक्ति न्याय व्यवस्था के मान्य नियमों के विरूद्ध जाकर अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए गलत आचरण करने लगता है तो वह व्यक्ति भ्रष्टाचारी कहलाता है। छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी नैतिक व नैसर्गिक जिम्मेदारी अध्ययन के कार्यों को कुशलतापूर्वक पूर्ण करना है। परंतु बहुआयामी छात्र उक्त कार्य औचित्यपूर्ण ढंग से नहीं करते है। यह भी अप्रत्यक्ष रूप से भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। आप देश के भावी कर्णधार है, आपकी ईमानदारी ही देश को शीर्ष पटल पर स्थापित कर सकती।
इस मौके पर प्रदीप चौधरी, शिवनारायण, जावेद आलम, एके उपाध्याय, रतनलाल, श्रीमती सुशिक भेंगरा, रमेश यादव, विपिन तिवारी समेत सभी शिक्षक व छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पीके प्रियदर्शी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top