Tuesday, November 24, 2026

दोपहर 12 बजे तक 72 सीटों पर 23.48% वोटिंग, 9 राज्‍यों में हो रहा मतदान-

0 Comments

लोकसभा चुनावों के चौथे चरण के लिए आज 9 राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर वोटिंग जारी है।लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए दोपहर 12 बजे तक 72 सीटों पर 23.48 फीसद मतदान हो चुका है। आज 9 राज्‍यों में मतदान रहा है। पश्चिम बंगाल में इस चरण में भी बंपर वोटिंग हो रही है।

यहां 12 बजे तक 35.10 फीसद मतदान हो चुका है। महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की आठ, मध्य प्रदेश और ओडिशा की 6-6, बिहार की 5 और झारखंड की 3 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीयहां 12 बजे तक 35.10 फीसद मतदान हो चुका है। महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की आठ, मध्य प्रदेश और ओडिशा की 6-6, बिहार की 5 और झारखंड की 3 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर भी मतदान हो रहा। अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में मतदान कराया जा रहा है। 

लोकसभा चुनाव 2019: चौथे चरण का मतदान
क्रमांक राज्य सीट 9:00 am

(मत प्रतिशत)

11:00 am

(मत प्रतिशत)

1. राजस्थान 13 12% 29%
2. मध्य प्रदेश 6 11.11% 26%
3. उत्तर प्रदेश 13 10% 21.15%
4. महाराष्ट्र 17 6.82% 18.39%
5. प. बंगाल 8 16.90% 34.71%
6. ओडिशा 6 9% 17%
7. बिहार 5 10.76% 17%
8. झारखंड 3 12% 20.87%
9. जम्मू-कश्मीर 1 0.68% —

इन राज्यों में इतनी सीटों पर हो रहा है मतदान?

जैसा कि आप ऊपर दी गई सूची में पढ़ सकते हैं चौथे चरण में राजस्थान की 13, मध्य प्रदेश की छह, उत्तर प्रदेश की 13, महाराष्ट्र की 17, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, ओडिशा की छह और पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट पर भी मतदान हो रहा है, लेकिन इस सीट की मतदान प्रक्रिया पांचवें चरण के मतदान में पूरी होगी। 

सुबह-सुबह गिरिराज सिंह, अनिल अंबानी, प्रिया दत्त, रेखा और आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास जैसी बड़ी हस्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चरण में करीब 950 उम्मीदवारों की किस्मत ‌ईवीएम में कैद हो जाएगी। इनमें कई दिग्गज नेता भी शामिल हैं, जिस वजह से उनकी सीटों पर सारे देश की नजर है।

भाजपा के लिए चौथा चरण खासतौर से महत्वपूर्ण है, क्योंकि 2014 में इन 72 में से उसने 56 सीटों पर जीत का परचम फहराया था।

कांग्रेस को हालांकि पिछले लोकसभा चुनावों में इन सीटों में से केवल 2 में जीत मिली थी, लेकिन इस बार उसके नेताओं ने इन सीटों पर जीत हासिल करने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। तृणमूल कांग्रेस और बीजू जनता दल ने क्रमश: पश्चिम बंगाल और ओडिषा में 2014 में प्रचंड मोदी लहर के बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top