Tuesday, November 24, 2026

बीजेपी में आये दिनेश लाल यादव को ‘निरहुआ’ कहने की वजह बहुत खास-

0 Comments
  • आजमगढ़ से लड़ेंगे चुनाव
  • अखिलेश यादव को देंगे कड़ी टक्कर
  • इनके ‘निरहुआ’ नाम के पीछे है प्यारी वजह

लोकसभा चुनाव 2019 की आपाधापी में कुछ ही दिनों का समय रह गया है और ऐसे में BJP ( भारतीय जनता पार्टी ) ज़ोर-शोर से चुनावों की तैयारी कर रही है और इसी कड़ी को पूरा करते हुए अब पार्टी में बॉलीवुड Bollywood और भोजपुरी Bhojpuri फिल्मों के जाने मानें सितारों को जगह दी जा रही है। आपको बता दें कि हाल ही में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ पार्टी में शामिल हुए थे और अब उन्हें आजमगढ़ से अखिलेश यादव के खिलाफ़ चुनावी मैदान में उतारा गया है।

आपको बता दें कि दिनेश लाल यादव भोजपुरी फिल्मों में तो अपना जलवा दिखा ही चुके हैं लेकिन अब भाजपा ने उनके ऊपर बड़ा दाव खेला है और उन्हें अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ से टिकट दिया है जिसे लेकर वो काफी खुश हैं। दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ आजमगढ़ में क्या कमाल कर पाएंगे ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन उनके बारे में एक ऐसी बात है जिसके बारे में शायद आपको भी जानकारी नहीं होगी।

आपने शायद ये बात ज्यादा गौर नहीं की होगी कि दिनेश लाल यादव को लोग निरहुआ भी बुलाते हैं और उन्होंने कई सारी फिल्में भी की हैं जिनके नाम में निरहुआ शब्द आता है। आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि दिनेश लाल यादव का नाम निरहुआ नहीं है बल्कि ये नाम लोगों ने उन्हें प्रेमवश दिया है और अब ज्यादातर लोग उन्हें निरहुआ के नाम से ही जानते हैं।

आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि dinesh lal yadav ने ‘निरहुआ सटल रहे’ नाम के एल्बम में काम किया था। इस एल्बम को लोगों ने खूब पसंद किया था और इसने दिनेश लाल यादव को खूब प्रसिद्धि भी दी और इस एल्बम के हिट होने के बाद लोग उन्हें ‘निरहुआ’ के नाम से बुलाने लगे और ये सिलसिला आज भी जारी है। आपको बता दें कि निरहुआ शब्द का मतलब सुहाग या सिन्दूर होता है। यह वहां की क्षेत्रीय बोली का शब्द है। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top