Tuesday, November 24, 2026

वेलेंटाईन डे के विरोध में उतरे शिव सैनिक, शस्त्रों के साथ प्रदर्शन-

0 Comments

नैनीताल।

 वेलेंटाईन डे के विरोध में शिव सेना कार्यकर्ताओं ने सूखाताल स्थित शिव सेना कार्यालय में एकत्र होकर शस्त्रों के साथ प्रर्दशन किया। इसके बाद मल्लीताल से तल्लीताल तक मोटर साईकिल रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाश्चात्य संस्कृति के खिलाफ नारेबाजी भी की। शिव सेना के प्रदेश महामंत्री भूपाल सिंह कार्की ने कहा कि आज देश पाश्चात्य संस्कृति वेलेंटाईन डे से पूर्ण रूप से प्रभावित हो गया है।

इससे भारतीय संस्कृति प्रभावित हो चुकी है। जिसे इस देव भूमि में बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी 14 फरवरी को युवाओं द्वारा मनाए जाने वाले वेलेंटाईन डे का पुरजोर विरोध किया जा रहा है। शिव सेना कार्यकर्ता पूरे नगर में घूम कर इसका विरोध कर रहे है।यदि कोई भी युवा जोड़ा पाश्चात्य संस्कृति को बढ़ावा देते पाया गया तो उस जोड़े को भवाली घोड़ाखाल स्थित मंदिर ले जाकर विवाह करवाया जाएगा।

नही तो भाई बहन के पवित्र रिश्ते में बांधा जाएगा। उन्होंने कहा कि शिव सैनिकों द्वारा एक सूत्रीय कार्यक्रम शादी करों या बधाओं राखी चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि इस बीच कोई भी अप्रिय घटना होती है तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

रैली के दौरान नगर अध्यक्ष मुन्ना लाल, जिला संयोजक राजा सागर, महेश चन्द्र, जसपाल आर्य, शुभम शास्त्री, प्रदीप चैहान, अमन चैहान, मनोज कुमार, सुनील कुमार, नितिन कुमार, सोनू, प्रकाश नौटियाल, अंकित टॉक, सुनील कुमार, विनोद पाठक, राकेश आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top