Wednesday, November 25, 2026

रामलीला भगवान श्री राम के जीवन का अनुकरण –

0 Comments

भगवान श्रीराम जी के जीवन से परिचित होने का माध्यम होती हैं रामलीला

    __डॉ मनोज वर्मा

 

स्योहारा, बिजनौर- 

           स्थानीय रमालीला मैदान में विगत 133 सालो से लगातार आयोजित होने वाली श्रीराम लीला प्रदर्शन मंच का पूजा हवन के बाद भव्य,उद्घाटन सोमवार की रात वरिष्ठ समाज सेवी डॉ मनोज कुमार वर्मा ,मेजर रईस चौधरी, कमेटी के अध्यक्ष राजवीर त्यागी,महेंद्र शर्मा राजपाल प्रजापति, द्वारा सँयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

          इस मौके पर डॉ मनोज कुमार वर्मा ने कहा की श्रीराम जी के महान और पवित्र चरित्र को अपने जीवन मे उतारने व उनको समझने का ये रामलीला मंचन सबसे अच्छा माध्यम है, साथ ही ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा भी मज़बूत होता है।

       साथ ही मेजर रईस चौधरी ने कहा की इस तरह के आयोजनों से हमे भगवान राम के जीवन चित्रण का अनुभव मिलता है।

      राजपाल प्रजापति ने भगवान राम जी के जीवन के सभी पहलुओं से रूबरू होने के लिए राम लीला में आने का सभी से आह्वान किया।

         इस मौके पर डाक्टर आसिफ अली , डॉक्टर राजबहादुर शर्मा, पप्पू शर्मा, विरेन्द्र शर्मा, सुनिल शर्मा, नीटू जोशी, कमल कान्त, त्यागी, मेला ठेकेदार , पिंटू प्रजापति, मास्टर सुनील कुमार प्रजापति, मास्टर बंटी गोला, धर्मवीर प्रजापति, रागेनदर चौहान, वीर सिंह, नौबहार सिंह तोमर इत्यादि उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top