Tuesday, November 24, 2026

गांधी के पुतले को गोली मारने वाली पूजा शकुन और अशोक पांडेय दिल्ली से गिरफ्तार-

0 Comments

दिल्ली ।

 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने वाली अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. पूजा शकुन पांडेय व उनके पति अशोक पांडेय को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों कार से दिल्ली जा रहे थे। साथ में बैठे एक कार्यकर्ता को पुलिस ने वहीं छोड़ दिया।

दंपती पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। पुलिस गिरफ्तारी वारंट और कुर्की की तैयारी कर रही थी।

दोनों को लेकर पुलिस टीम अलीगढ़ के लिए रवाना हो चुकी थी। 30 जनवरी को टॉय पिस्टल से पुतले को गोली मारी गई थी। इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ गांधीपार्क थाने में मुकदमा दर्ज है। इनमें से अब तक छह लोग जेल भेजे जा चुके हैं। एक को बाहर से अंतरिम जमानत मिल गई। अभिषेक व राहुल जमानत पर रिहा हो गए। मुख्य आरोपित पूजा व उनके पति फरार थे।

मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर की तारीख थी, मगर पहुंचे नहीं। कांग्रेसियों के बढ़ते दबाव के चलते पुलिस हर संभावित स्थान पर दबिश दे रही थी। दिल्ली में भी तलाश चल रही थी। मंगलवार रात दोनों कार में दिल्ली से नोएडा जा रहे थे। बॉर्डर पर गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी का कहना है कि पूजा शकुन व अशोक की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। दिल्ली से इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को दोनों कोर्ट में पेश किए जाएंगे।

निरस्त हो एफआइआर

बचाव पक्ष के वकील सरदार मुकेश सैनी ने बताया कि धारा- 239 के तहत कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा निरस्त करने की मांग की गई है। 12 को सुनवाई है। पुलिस कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे।

उत्तमा सिंह के कुर्की नोटिस 

डॉ. शकुन की कार्यकर्ता उत्तमा सिंह के विरुद्ध पुलिस ने धारा- 82 के तहत कुर्की नोटिस जारी कराए हैं। उत्तमा व कुंजबिहारी मिश्रा के गिरफ्तारी वारंट हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top