Tuesday, November 24, 2026

Mulayam Singh yadav statement -बसपा के साथ गठबंधन से कमजोर हो गई समाजवादी पार्टी-

0 Comments

कड़े संघर्ष के बाद जीरो से समाजवादी पार्टी को मुकाम पर लाने वाले मुलायम सिंह यादव का दर्द आज झलक गया। समाजवादी पार्टी कार्यालय में आज उन्होंने पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा बहुजन समाज पार्टी के साथ समाजवादी पार्टी का गठबंधन गलत है। 

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के पार्टी दफ्तर में मौजूद रहने के दौरान मुलायम सिंह यादव ने बड़ा बम फोड़ दिया।

संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की प्रशंसा करने के साथ एक बार उनकी सरकार आने की घोषणा कर चुके मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन को गलत करार दिया। उनका दर्द लखनऊ में पार्टी के कार्यकर्ताओं से बात करते हुए छलका। गठबंधन पर उन्होंने कहा कि अखिलेश ने मायावती से गठबंधन कर लिया, अब तो हमारी सीट आधी हो गई। हमारी पार्टी तो काफी मजबूत थी। हम तो 80 सीट पर आराम से लड़ते। समाजवादी पार्टी को अपने ही लोग कमजोर कर रहे हैं।

मुलायम ने बसपा के साथ हुए सपा के गठबंधन को गलत ठहराया और कहा कि उन्हें नहीं पता कि अखिलेश यादव ने किस आधार पर राज्य की आधा सीटें बसपा को दे दीं। मुलायम ने कहा कि सपा अध्यक्ष सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा करने में देरी कर रहे हैं। सपा के पूर्व मुखिया ने कहा कि वह अखिलेश से ज्यादा अनुभवी हैं। उन्होंने कहा कि सपा का संरक्षक तो उन्हें बनाया गया है लेकिन कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है। 

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि पार्टी को खड़ा करने में हमने बड़ी मेहनत की थी। अब पार्टी को खत्म कौन कर रहा है, अपने ही लोग। इतनी मजबूत पार्टी बनी थी कि कांग्रेस व भाजपा को लोग पूछते नहीं थे। हम तो तीन बार मुख्यमंत्री बने। देश के रक्षा मंत्री भी बने थे। अपने दम पर पार्टी को शीर्ष पर लाए थे। अब अखिलेश यादव 40 सीट पर चुनाव लडऩे को तैयार हो गए हैं। हमसे तो पूछा तक नहीं कि हम कहां से लड़ेंगे। 

मुलायम सिंह यादव इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि हमको तो अब पार्टी का सरंक्षक बना दिया गया है। सरंक्षक को क्या काम करना है, यह तो बताया ही नहीं गया है। उन्होंने इस दौरान शिवपाल सिंह यादव को नहीं बख्शा। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि शिवपाल सिंह ने तो अपनी पार्टी ही बना ली।

वह कह रहे हैं कि हमको टिकट देंगे। उन्होंने कहा कि शिवपाल सिंह यादव लिख कर दें कि हमको लोकसभा का टिकट देंगे। मुलायम ने कहा कि सपा के कार्यकर्ता बेहद कमजोर होते जा रहे हैं। पार्टी में पहले जितनी लड़कियां आती थीं, अब नहीं दिखाई पड़ रही हैं।

 

 

समाजवादी पार्टी कार्यालय में इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद हार्दिक पटेल ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से भी भेंट की। उन्होंने मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top