Tuesday, November 24, 2026

महिलाओं पर बढ़ते उत्पीड़न व महिलाओं के आत्मनिर्भरता के लिए हुआ कन्या पूजन

0 Comments

विकास गौण की वाराणसी से रिपोर्ट

महिलाओं पर बढ़ते उत्पीड़न को रोकने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए द्वैत्राबीर बाबा पूजा समिति की ओर से बुधवार को शारदीय नवरात्र के 51 कन्याओ का पूजन व भोग का आयोजन किया गया। लक्सा के रामकुंड स्थित द्वैत्राबीर बाबा के प्रांगण में आयोजित कन्या पूजन व भोग कार्यक्रम के दौरान देवी स्वरूप 51 कन्याओ का बैदिक मन्त्रों द्वारा पूजन किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक दिलीप पटेल ने बताया कि मां वैष्णो देवी की प्रतिमा यहां 3 साल पूर्व स्थापित किया गया था और तब से ही यहां प्रत्येक वर्ष कन्या पूजन का आयोजन किया जाता है जिसमें दुर्गा स्वरूप कन्याओं का विधिविधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन कर उन्हें भोग करवाया जाता है और तत्पश्चात श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया जाता है। इस पूजन में प्रत्येक वर्ष कन्याओं की संख्या बढ़ती जा रही है पूर्व में जहां 21 कन्याओं का पूजन किया जाता रहा तो वहीं इस बार 51 कन्याओं का पूजन किया गया। इस का मुख्य उद्देश्य देश में सुख समृद्ध रहे और सब लो अमन व चैन से अपना जीवनयापन करें। इसके माध्यम से महिलाओ को ये संदेश देने की कोशिश की जाती है कि वे भी दुर्गा के ही रूप हैं और समय आने पर ये इसी तरह अपने दुश्मनों का संहार और खुद की सुरक्षा कर सकती है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top