Tuesday, November 24, 2026

चुनावी रंजिश के चलते भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सरपंच की तीर मार कर हत्या कर दी –

0 Comments

चुनावी रंजिश के चलते भाजपा मंडल थार भुतियापुरा गांव के सरपंच नजरू की हत्या कर दी गई। इस घटना का मुख्य आरोपी भाजपा का मंडल अध्यक्ष सूरज बघेल है। करीब 22 लोगों ने गिरोह बनाकर सरपंच को घेरा और तीरों से हमला कर दिया। सरपंच के शरीर में 14 तीर धंस गए। वो जान बचाने के लिए एक घर में घुसा तो हमलावर वहां भी पहुंच गए और 10 से 15 किलो वजनी पत्थरों से तब तक वार करते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

गंधवानी पुलिस ने मुख्य आरोपी सूरज बघेल सहित 22 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सूरज भाजपा का मंडल अध्यक्ष बताया जा रहा है। सरपंच के बेटे ने बताया कि सूरज बघेल पिताजी के खिलाफ सरपंच चुनाव में खड़ा हुआ था, लेकिन हार गया। तभी से वह हमसे रंजिश रखने लगा। तीन-चार दिन पहले गांव के ही भंगु भील ने हमारे खेत में लगे तार काटकर नुकसान पहुंचाया। यह खेत मालसिंह भिलाला का है। इसे हमने गिरवी रखा है।
पिताजी मालसिंह के साथ में रिपोर्ट लिखाने गए थे। रविवार दोपहर पिताजी अचार कुंडा तरफ से बाइक पर घर आ रहे थे तभी कपास में छुपकर बैठे आरोपियों ने तीर कामटी हमला कर दिया। पिताजी बाइक लेकर खेत तरफ भागे तो इन लोगों ने तीर मारे जो सिर, पीठ और पैर में लगे। वे जान बचाने के लिए गांव के ही कमरू के घर में छुपे लेकिन इन सभी घर में घुसते हुए तीर मारे। सूरज और एक अन्य आरोपी दिनेश ने उनके पेट में पत्थर मारे और जमीन पर गिरा दिया। जिससे काफी खून बह गया। मैं चिल्लाया तो मौके पर मेरी मां और अन्य लोग आ गए। हम लोगों को देखकर सारे आरोपी भाग गए। पिताजी की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top