Tuesday, November 24, 2026

इंटरपोल के प्रमुख मेंग होंगवेई को हिरासत में लिया गया –

0 Comments

अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन इंटरपोल ने रविवार को घोषणा की कि उन्हें अपने प्रमुख मेंग होंगवेई का इस्तीफा प्राप्त हो गया है। मेंग 25 सितम्बर से लापता हैं और चीन को उन पर कानून का उल्लंघन करने का संदेह है।

इंटरपोल ने एक बयान में कहा कि मेंग ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है और दक्षिण कोरिया के किम जोंग यांग को कार्यवाहक प्रमुख बनाया गया है।

इससे पहले चीन ने रविवार को आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि कर दी थी कि वह कानून का उल्लंघन करने के आरोप को लेकर इंटरपोल प्रमुख के खिलाफ जांच कर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन के प्रमुख लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि, यह साफ नहीं कि इंटरपोल के प्रमुख मेंग होंगवेई को हिरासत में रखा गया है, या नहीं। मेंग चीन के सार्वजनिक सुरक्षा उप मंत्री भी हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एक आधिकारिक बयान के हवाले से अपनी खबर में बताया था कि चीन का राष्ट्रीय पर्यवेक्षण आयोग कानून के उल्लंघन के संदेह को लेकर 64 साल के मेंग के खिलाफ जांच कर रहा है।

चीन ने पुष्टि उन खबरों के बीच की थी, जिनके अनुसार इंटरपोल ने चीन से अपने लापता प्रमुख के बारे में पूछा था।इंटरपोल का मुख्यालय फ्रांस के लियोन शहर में है। फ्रांस से मिली खबरों के अनुसार, मेंग को आखिरी बार 29 सितंबर को फ्रांस में देखा गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top