Wednesday, November 25, 2026

शादी के पवित्र बंधन में बंधे दीपिका-रणवीर – 

0 Comments

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने प्यार को संस्कारी नाम दे दिया। अब वह पति पत्नि हो गये। हाल ही में इटली के लेक कोमो के एक विला में दोनों की शादी हुई और उसकी कई सारी तस्वीरें सार्वजानिक हुई हैं जिसमें से शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें ये हैं ।

फिल्म राम-लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में काम करते करते जब इनके बीच प्यार हुआ तो दुनिया को पता लगा और शादी का फैसला किया तब भी  l ये ऊपर वाले को शुक्रिया कहते नज़र आये- दीपिका और रणवीर ने अपने प्यार की बात कभी छिपाई नहीं लेकिन हमेशा इसे प्राइवेट अफेयर बताया l दूल्हा- दुल्हन बन कर अब जब ये अपनी नई ज़िंदगी शुरू कर रहे हैं तो उन लम्हों को सार्वजानिक करना नहीं भूले l मुंबई लौटने के बाद रणवीर और दीपिका अपने परिवार के साथ ही रहे और अब बेंगलुरु पहुंच गए हैं।
दोनों ट्रेडिशनल अंदाज में थे। दीपिका पादुकोण ने मंगलसूत्र पहना हुआ था। जिस प्रकार शादी के विभिन्न कार्यक्रमों में भी दोनों के ड्रेसिंग के कलर को खूबसूरती से मैच किया गया था उसी प्रकार यहां पर भी यह अंदाज देखने को मिला। अब बेंगलुरु पहुंचने के बाद रिसेप्शन के तैयारियों में दोनों जुटेंगे। यहां पर 21 नवंबर मतलब बुधवार को रिसेप्शन में दोनों पहली बार बतौर कपल सभी के सामने आएंगे।

रणवीर सिंह ने उनके हाथ में मेहंदी भी लगवाई । खास बात यह है कि इस मेहंदी में उन्होंने हिंदी में दीपिका लिखवाया है और हाथ पर दीया बनवाया है। गौरतलब है कि रणवीर सिंह के हथेली का ये दीपक, दीपिका के नाम से मेल खाता है।

मुंबई एयरपोर्ट पर आई उनकी तस्वीरों में से यह तस्वीर देखने पर पता चलता है। दोनों सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर नज़र आए। इस मौके पर दोनों ने भारतीय अंदाज में कपड़े पहन रखे थे। खबर यह भी है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मिलकर 50 करोड़ रूपये का घर खरीदा है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण से जुड़े सूत्रों की मानें तो दोनों ने 50 करोड़ रू. का बंगला मुंबई के जुहू इलाके में खरीदा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top