रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने प्यार को संस्कारी नाम दे दिया। अब वह पति पत्नि हो गये। हाल ही में इटली के लेक कोमो के एक विला में दोनों की शादी हुई और उसकी कई सारी तस्वीरें सार्वजानिक हुई हैं जिसमें से शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें ये हैं ।
रणवीर सिंह ने उनके हाथ में मेहंदी भी लगवाई । खास बात यह है कि इस मेहंदी में उन्होंने हिंदी में दीपिका लिखवाया है और हाथ पर दीया बनवाया है। गौरतलब है कि रणवीर सिंह के हथेली का ये दीपक, दीपिका के नाम से मेल खाता है।
मुंबई एयरपोर्ट पर आई उनकी तस्वीरों में से यह तस्वीर देखने पर पता चलता है। दोनों सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर नज़र आए। इस मौके पर दोनों ने भारतीय अंदाज में कपड़े पहन रखे थे। खबर यह भी है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मिलकर 50 करोड़ रूपये का घर खरीदा है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण से जुड़े सूत्रों की मानें तो दोनों ने 50 करोड़ रू. का बंगला मुंबई के जुहू इलाके में खरीदा है।




