Wednesday, November 25, 2026

जागो मेरे देश के नौजवान साथियों –

0 Comments

जागो मेरे देश के नौजवान साथियों!!

कब तक विलासिता की रात बिताओगें,
देवी-देवताओं, श्रषिमुनियों, वीरों की
पावन भारत भूमि पर अत्याचार
कब तक सहते जाओगे!!

युगों-युगों से पूजनीय नारी का
अपमान करने वाले दुर्योधन, दुषासन
को कब, तुम शरण देने से बाज आओगे!!

चंद वोटों की खातिर जिन्होनें बेच दिया
अपना जमीर!
उन हाथों में तुम कैसे महफूज़ रह पाओगे!!
जागो मेरे नौजवान साथियों!
कब तक अत्याचार सहते जाओगे

भारत माता आज फिर पूछ रही तुमसे
कब इन जयचंदो से छुटकारा दिलाओगे!!

लगता है अब तुम्हारे शरीर में
खून नहीं सिर्फ पानी है
हो भारत माता के सच्चे सपूत तो बताओ
तुम कब अपने अंदर का,
सुभाष, भगत, आजाद जगाओगे!!

हर रोज रची जाती हैं साजिशें यहाँ
जाति-धर्म के नाम पर बंटवारे की
कब तुम ऐसे दुष्टों का संहार करोगे!!

जागो मेरे देश के नौजवान साथियों
आज नहीं तो कब बुराईयों के खिलाफ़
अपनी आवाज बुलंद करोगे!!

आओ मिलकर ये शपथ लें
आजादी के इस महापर्व पर
प्रण लो मेरे नौजवान साथियों
केवल इंसानियत धर्म हमारा हो
जो करे वतन से गद्दारी
उसे उसके घर में हराओगे!!

जागो मेरे नौजवान साथियों
आज नहीं तो कब
अमर शहीदों के सपनों का
हिन्दुस्तान बनाओगे!!

आंखें खोलकर जहां भी देखें
तिरंगा लहराता नजर आये
कब ऐसी हम पहचान बनाओगे!!

जागो मेरे देश के नौजवान साथियों
है यकीन! तुम्हीं से होगा बदलाव
फिर से तुम्हीं हिन्दुस्तान को
सोने की चिड़िया बनाओगे!!

जय भारत जय हिंद

– श्याम यादव
यूथ राईटर एंड नेशनल मोटीवेटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top