Tuesday, November 24, 2026

खबर चन्दौली – पेड़ से लटकता हुआ मिला किसान का शव मचा हड़कम्प

0 Comments

चन्दौली जनपद के कंदवा थानाक्षेत्र के कम्हरिया गांव के एक किसान का सीवान में शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।

       अब जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार खेत पर लगे पम्पिंग सेट बच्चा सिंह के पुत्र 40 वर्षीय किसान नागेंद्र सिंह सोने गए थे।लेकिन रात में क्या हुआ ये तो जांच का विषय है लेकिन शनिवार की अलसुबह शौच करने चरवाहे ने नागेंद्र सिंह का पेड़ से लटकता शव देखा तो सन्न राह गए। तत्काल इसकी सूचना मृतक को परिजनों को दिया।

         मौके पर पहुचे परिजनों ने जब शव देखा तो हतप्रद रह गए।खबर जंगल मे आग की तरह फैल गयी।इसकी सूचना भी पुलिस को परिजनों द्वारा दी गयी।सूचना पर पहुची पुलिस अपनी कार्रवाही में जुट गई है वही मृतक के परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top