Tuesday, November 24, 2026

रामचंद्र पासवान को दिल का दौरा पड़ने से निधन-

0 Comments

नई दिल्ली।

लोक जनशक्ति पार्टी ( LJP ) के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पासवान ( Ramchandra Paswan) का रविवार को निधन हो गया। रामचंद्र पासवान को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनको दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल ( Ram Manohar Lohia Hospital ) में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

रामचंद्र पासवान के निधन पर सियासी गलियारों में शोक की लहर है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली स्थित राम विलास पासवान के घर पहुंचे और वहां रामचंद्र पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

रामचंद्र बिहार के समस्तीपुर ( Samastipur Lok Sabha Seat ) से सांसद थे। उनके निधन की खबर से पार्टी नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

दरअसल, 12 जुलाई को रामचंद्र पासवान ( Ramchandra Paswan ) को दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल ( Ram Manohar Lohia Hospital ) में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही थी।

लोजपा के एक नेता के अनुसार लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान के भाई रामचंद्र पासवान ने दिल्ली स्थित आवास पर रात में सीने में दर्द की शिकायत की थी।

इसके बाद उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परिवार के एक सदस्य ने बताया कि चिकित्सकों ने दिल का दौरा पड़ने की बात कही थी। इसके बाद उनको वेंटिलेटर पर रखा गया था।

आपको बता दें कि तीन भाइयों में रामचंद्र पासवान ( Ramchandra Paswan ) सबसे छोटे थे। पासवान परिवार के ये तीनों ही भाई सांसद चुने गए थे, जबकि उनके भतीजे और रामविलास पासवान ( Ram Vilas Paswan ) के बेटे चिराग पासवान ( chirag paswan ) भी लोकसभा सदस्य हैं। रामचंद्र पासवान चौथी बार सांसद चुने गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top