Tuesday, November 24, 2026

जापान: लाल अंगूर का एक गुच्छा 7.5 लाख रुपए में बिका –

0 Comments

शाही फ्रूट यानि रूबी रोमन के नाम से है मशहूर यह जापानी लाल अंगूर –

लाल अंगूर के एक गुच्छे की कीमत जापान में 7.5 लाख रुपए लगाई गई है। नीलामी मंगलवार को हुई थी। खास प्रजाति के एक अंगूर का वजन करीब 20 ग्राम होता है। 12 साल पहले अंगूर की इस खास प्रजाति को इशिकावा प्रांतकी सरकार ने विकसित किया गया था,जो खासतौर पर शाही यानी राजा रजवाड़ों,, अमीरों के फल के तौर जानी जाती है।

jewel of fruits की मिली ही संज्ञा-

  1. जापान में इसे रूबी रोमन के नाम से जाना जाताहै। यह स्वाद में काफी मीठा और रसभरा होता है,लेकिन ये थोड़ा एसिडिक भी है। रूबी रोमन जापान के लग्जरी फ्रूट में शामिल है, इसे यहां शुभ अवसरों या बिजनेस के प्रमोशन के दौरान बतौर गिफ्ट दिया जाता है।

  1. नीलामी करने वाले अधिकारी के मुताबिक, इसकी डिमांड अधिक होने के कारण यह गुच्छा काफी महंगी दर पर बेचा गया है। जापान में यह आसानी से उपलब्ध नहीं होता। रूबी रोमन के गुच्छे को जापान की एक कंपनी हयाकुराकुसो ने खरीदा है।

  1. नीलामी अधिकारी तकाशी होसोकावा ने बताया कि इस किस्म को इजाद किए 12 साल पूरे हो गए। हम इस मौके पर सेलिब्रेट करना चाहते थे। इसलिए इसकी नीलामी की गई। फार्मिंग एजेंसी का कहना है कि इसके रूबी रोमन के 26 हजार गुच्छों को सितंबर तक एक्सपोर्ट किया जाएगा।
  2. नीलामी में जल्दबाजी इसलिए भी की गई है क्योंकि जुलाई की शुरुआत से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। फार्मिंग कंपनी को चिंता थी कि कहीं बढ़ता तापमान इसकी गुणवत्ता को न खराब कर दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top