Tuesday, November 24, 2026

सावधान! आ रहा है तूफान- मौसम विभाग की चेतावनी

0 Comments

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते पांच से सात अप्रैल के लिए चेतावनी जारी की है। इस दौरान आंधी-तूफान आ सकता है। 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है।

पूर्वी अफगानिस्तान और उसके नजदीकी क्षेत्रों में समुद्र तल से करीब 3.1 किमी पर पश्चिमी विक्षोभ के चलते चक्रवाती तूफान की स्थिति बन रही है। पश्चिमी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और मध्य पाकिस्तान में भी इसका असर नजर आ रहा है।

 

इसके चलते मौसम विभाग ने पांच अप्रैल की सुबह 8:30 बजे से सात अप्रैल की सुबह 8:30 बजे तक के लिए चेतावनी जारी की है। जिन शहरों के लिए चेतावनी जारी की गई है, उनमें आगरा, मथुरा, फीरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, एटा, सहारनपुर, मुजफ्फर नगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, जीबी नगर, अमरोहा, मुरादाबाद, बुलंदशहर, महोबा, हमीरपुर, जालौन, झांसी, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रवस्ती, बहराइच, खीरी, पीलीभीत शामिल हैं।

डीएम एनजी रवि कुमार ने बताया कि सभी एसडीएम को मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए अलर्ट कर दिया गया है। उन्हें आपदा के दृष्टिगत जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है, जिससे कि तत्काल राहत कार्य शुरू किया जा सके।

पारा 40 डिग्री पार कर गया। गुरुवार को तेज धूप में लोग परेशान रहे, धूप में खड़े होने पर पसीना आने लगा। दिन के बाद रात भी गर्म रही।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार से बादल छाने लगेंगे। छह अप्रैल को बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सुबह से गर्म हवाएं चलने लगी, दोपहर में तेज धूप में खड़ा होना मुश्किल हो गया। कुछ देर धूप में खड़े रहने पर पसीना आने लगा, पंखे में भी राहत नहीं मिली।

कार्यालय और घरों पर एसी चलाने पड़े। शाम को भी गर्म हवाएं चलती रहीं। रात में भी मौसम का मिजाज गर्म रहा। इससे न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई, न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया।

ये बुधवार को 38.6 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पांच अप्रैल से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। बादल छाए रहेंगे, छह अप्रैल को दो बार बूंदाबांदी की आशंका है। सात और आठ अप्रैल को भी बादल छाए रह सकते हैं। नौ अप्रैल से बादल छट जाएंगे।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 10 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच जाएगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top