Tuesday, November 24, 2026

उत्तर प्रदेश: 55 लाख से अधिक नए मतदाता जोड़े गए,16.75 लाख मतदाता 18-19 आयु वर्ग के-

0 Comments

आम चुनाव – 2019 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में सभी सात चरणों में मतदान होंगे। राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या 14,43,16,893 है।

राज्य में पुरुष मतदाताओं की संख्या 77941577, महिला मतदाताओं की संख्या 66111941 और अन्य वर्ग के मतदाताओं की संख्या 8374 है। मतदाता सूची 2019 के अनुसार राज्य में सेवा मतदाताओं की संख्या 254950 है।

आम चुनाव – 2014 की तुलना में राज्य में मतदाताओं की संख्या में 55,06,336 (3.96 प्रतिशत) की वृद्धि हुई है। इनमें से 16,75,567 मतदाता 18-19 आयु वर्ग के हैं।

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के लिए सभी सात चरणों में मतदान होंगे। इसके लिए 63,331 मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं।

पिछले आम चुनाव में उत्तर प्रदेश में 58.44 प्रतिशत मतदान हुआ था जो अब तक का सबसे अधिक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top