Tuesday, November 24, 2026

नेपाल भारत मैत्री सम्मान से सम्मानित हुई डॉ. अर्चना पाठ्या-

0 Comments

डॉ. अर्चना पाठ्या ने अंतर्राष्ट्रीय नेपाल भारत मैत्री कार्यक्रम वर्घा महाराष्ट्र (भारत) अध्यक्ष की भूमिका निभाते हुए 6,7,8 मार्च 2019 को नेपाल में सत्र की अध्यक्षता करते हुए अनेक सम्मानों को प्राप्त किया।

नेपाल-भारत मैत्री वीरांगणा फाउंडेशन काठमाण्डू रौतहट नेपाल एवं भारतीय राजदूतावास काठमाण्डू द्वारा आयोजित 109वां विश्व नारी दिवस के शुभ अवसर पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महाकुम्भ कवि महोत्सव 7वाँ सोशल मीडिया मैत्री सम्मेलन, प्रतिभा प्रदर्शन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया इसमें साहित्यिक जगत के कई साहित्यकारों ने भाग लिया।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दहेज मुक्त समाज बनाओ। नेपाल भारत मैत्री को प्रगाढ़ बनाओ सोशल मीडिया का आज के जीवन में महत्व शहीदों का शौर्यगान जैसे विषयों पर तीन दिन तक कविताएं तथा व्याख्यान प्रस्तुत किये।

गए कार्यक्रम के अंतिम दिन भारतीय महावाणिज्यक दूत डॉ. कोटरा स्वामी कैनिनेट मंत्री डॉ. डिम्पल कुमारी झा, मेयर श्री अजय कुमार गुप्ता, सांसद रेखा झा, भौतिकी पूर्वाधर विकास मंत्रालय ने डॉ. अर्चना पाठ्या को स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र, अंगवस्त्र भेंट देकर माधेशवाद के प्र. नेता गजेंद्र नारायण सिंह सम्मान से भी सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top