Tuesday, November 24, 2026

Lok Sabha Elections 2019: पश्चिम बंगाल में TMC ने सभी 42 उम्मीदवारों के ऐलान में, 40.5% महिलाएं-

0 Comments

आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखें घोषित होते ही सभी राजनीतिक दलों में टिकट वितरण को लेकर उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस इस बार महिला उम्मीदवारों पर बड़ा दाव लगाने की तैयारी कर रही है। पश्चिम बंगाल की सीएम और तृणमूल लीडर ममता बनर्जी ने इसकी जानकारी दी।

ममता बनर्जी ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी 40.5 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारने जा रही है। ये क्षण हमारे लिए गर्व का क्षण है।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने बंगाल में मंगलवार को अपने 42 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। साथ ही असम में छह, बिहार में दो, झारखंड में तीन सीट, अंडमान में एक और ओ़डिशा में दो सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

लोकसभा – 2019 

दार्जिलिंग-(गोजमुमो-विधायक-अमर सिंह राई (नया)

जलपाईगुड़ी-विजय चंद्र बर्मन

कूचबिहार-परेश चंद्र अधकारी (नया)

अलीपुरद्वार-दशरथ तिरके

रायगंज-कन्हाइया लाल अग्रवाल (नया)

बालुरघाट-अर्पिता घोष

मालदा उत्तर- मौसम बेनजीर नूर (नया)

मालदा- दक्षिण मोअज्जम हुसैन

जंगीपुर-खलीलुर्रहमान (नया)

मुर्शिदाबाद-अबू ताहिर खान (नया)

बहरमपुर-अपूर्वा सरकार (नया)

कृष्णानगर-महुआ मोइत्रा (नया)

रानाघाट-रूपाली बिश्वास (नया)

बर्दवान पूर्व-सुनील मंडल

बर्दवान दुर्गापुर- मुमताज संघमित्रा

आसनसोल-मुनमुन सेन

बोलपुर-असित माल

बीरभूम-शताब्दी रॉय

बनगांव- ममताबाला ठाकुर

बैरकपुर-दिनेश त्रिवेदी

हावड़ा-प्रसून बंद्योपाध्याय

उलबेड़िया-शाजदा अहमद

श्रीरामपुर- कल्याण बंद्योपाध्याय

हुगली-रत्न दे नाग

आरामबाग- अपरूपा पोद्दार

तमलुक- दिव्येंदू अधकारी

कांथी-शिशिर अधिकारी

घटाल-दीपक अधकारी (देव)

झाड़ग्राम-बीरभाह सोरेन (नया)

मेदिनीपुर- मानस भुइयां (नया)

पुरुलिया-मृगांक महतो

बांकुड़ा-सुब्रत मुखर्जी (नया)

बिष्णुपुर-श्यामल सांतरा (नया)

दमदम-सौगत राय

बारासात- काकोली घोष दस्तीदार

बसीरहाट-नुसरत जहां

जयनगर-प्रतिमा मंडल

मथुरापुर-चौधरी मोहन जटुआ

डायमंड हार्बर-अभिषेक बंद्योपाध्याय

जादवपुर-मिमी चक्रवर्ती (नया)

कोलकाता दक्षिण-माला रॉय (नया)

कलकत्ता उत्तर- सुदीप बंद्योपाध्याय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top