Tuesday, November 24, 2026

दुनिया के सामने बेनकाब होगा पाकिस्तान, पुलवामा हमले के नहीं दिए जाएंगे सबूत-

0 Comments
  • अजय बिसारिया ने कहा कि अन्य देशों के साथ बातचीत का क्रम जारी है
  • अमरीका में भारतीय राजदूत हर्षवर्धन सिंगला ने भी राजनाथ सिंह से मुलाकात की
  • अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पुलवामा हमले की निंदा की

नई दिल्ली, 

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने बुधवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान अजय बिसारिया ने कहा कि अन्य देशों के साथ बातचीत का क्रम जारी है। उन्होंने कहा कि हमारे राजदूत दूसरे देशों के साथ संपर्क में हैं। हालांकि उन्होंने इससे अधिक कुछ बोलने से इनकार कर दिया। इससे पहले अमरीका में भारतीय राजदूत हर्षवर्धन सिंगला ने भी राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

आपको बता दें कि पुलवामा हमले के बाद भारत विश्व जगत पाकिस्तान को अलग-थलग करने के प्रयास में जुटा है। मंगलवार को भारत की मुहिम उस समय कामयाब होते दिखी जब अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पुलवामा हमले की निंदा की है।

सूत्रों के अनुसार पुलवामा हमले को लेकर भारत अब पाकिस्तान को विश्व बिरादरी में अल-थलग करने का प्रयास कर रहा है। इस मुहिम को अंजाम देने के लिए गृह मंत्रालय नया डोजियर तैयार करने में जुटा है। इस डोजियर को सभी देशों में मौजूद भारत के दूतावासों में भेजा जाएगा।

इसके बाद अन्य देशों में मौजूद भारत के दूत दुनिया के सामने पाकिस्तान के चेहरे को बेनकाब करेंगे। जानकारों की मानें तो उच्चायुक्त अजय बिसारिया और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बीच हुई बैठक भी यह संकेत दे रही है।

इससे पहले पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने नई दिल्ली में कैबिनेट कमेटी के सदस्यों से भी मुलाकात की। इसके साथ ही कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी के सभी सदस्यों से मिलकर उनको ताजा हालात से रू-ब-रू कराया।

वहीं, बिसारिया पीएम मोदी से भी मुलाकात कर चुके हैं। जानकारी मिली है कि इस बार भारत बजाए पाकिस्तान को कोई सबूत देने के उसको पूरी दुनिया के सामने बेनकाब करेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top