Tuesday, November 24, 2026

RBI ने देश के सबसे बड़े बैंक पर लगा एक करोड़ रुपए का जुर्माना-

0 Comments

नई दिल्लीः

रिजर्व बैंक ने प्रावधानों का उल्लंघन करने को लेकर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) पर एक करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। एसबीआई ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। एसबीआई ने शेयर बाजार से कहा कि रिजर्व बैंक ने एक कर्जदार को दिए गए पैसे के इस्तेमाल की निगरानी नहीं करने को लेकर यह जुर्माना लगाया है। हालांकि बैंक ने उक्त कर्जदार का नाम और दिए गए कर्ज की राशि का खुलासा नहीं किया है।     

इरडा ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस पर लगाया 9 लाख रुपए का जुर्माना –

भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनी युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड पर कुछ प्रक्रियाओं का उल्लंघन करने पर नौ लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। 

बीमा क्षेत्र के नियामक ने अक्टूबर 2015 के दौरान की जांच में पाया कि कंपनी ने कुछ निश्चित प्रक्रियाओं का उल्लंघन किया है। उसके बाद उसने पिछले साल अगस्त में कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इरडा के अधिकारियों ने जांच के दौरान तीन तरह के उल्लंघन पाए, जिसमें से दो के लिए जुर्माना लगाया गया है। 

इरडा ने नमूने के तौर पर लिए गए कंपनी की पॉलिसी फाइल की जांच में पाया कि उसने अलग-अलग ग्राहकों को दी जाने वाली छूट को न्यायोचित ठहराने की जानकारी नहीं दी है। यह छूट उसने दूसरे प्रतिस्पर्धियों द्वारा व्यक्त व्यवहारों के आधार पर दी। इस मामले में कंपनी के जवाब से संतुष्ट नहीं रहने पर बीमा नियामक ने उस पर नौ लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top