Tuesday, November 24, 2026

त्रिशक्ति सम्मेलन: अमित शाह ने कार्यकताओं में भरा जोश

0 Comments

देहरादून न्यूज –

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने देहरादून में आयोजित भाजपा के त्रिशक्ति सम्मेलन में कार्यकताओं में जोश भरा। अमित शाह ने कहा मैं भी 1982 में गुजरात में बूथ अध्यक्ष होता था। छोटे कार्यकर्ता को पार्टी ने दुनियां की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्घ्यक्ष बनने का सम्मान दिया है। उन्होंने कहा, ये मेरा सम्मान नहीं है, ये कार्यकर्ता का सम्मान है। जो भाजपा की रीढ़ की हड्डी है। छोटा कार्यकर्ता पार्टी के साथ काम करता है, पार्टी उसे क्या मौका देती है, इसका उदाहरण खुद मैं हूं।

ये भाजपा के अलावा कहीं नहीं है। देशभर की अन्य पार्टियों में अध्यक्ष परंपरागत वंशवाद से आते हैं। भाजपा गरीब चाय बेचने वाले के बेटे को प्रधानमंत्री बनाती है। परेड मैदान में भाजपा के टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों के त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कई विजय को मैंने देखा है। असंभव लगते हुए चुनाव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रचंड विजय में बदलने का कार्य किया है।

उत्तराखंड और यूपी इसका उदाहरण है। कहा, जब मैं उत्तराखंड में चुनाव की तैयारी के दौरान आया था, तब मैंने कहा था कि एक बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाओ, मोदी की कैबिनेट सरकार और देवभूमि की डबल सरकार इसे डबल इंजन माडल बनाएगी। दोनों सरकारों ने फास्ट ट्रेक पर उत्तराखंड के विकास को आगे बढ़ाने का काम किया।

उत्तराखंड पीएम मोदी की प्राथमिकता में है। अमिघ्त शाह ने कहा देश व विदेश के लोग उत्घ्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आते हैं। यहां सबसे कठिन यात्रा केदारनाथ की होती है। पीएम ने केदारनाथ का कायाकल्प का कार्य किया है। केदारनाथ व बदरीनाथ का कायाकल्प करने का काम कठिन परिस्थितियों में भी किया गया है।

मोदी सरकार ने आलवेदर रोड बनाने के काम की शुरूआत की, जिसका 24 घंटे काम जारी है। कहा, त्रिवेंद्र रावत सरकार ने हर वर्ग के लिए काम करने का प्रयास किया। उन्होंने भ्रष्टाचार को उत्तराखंड को मुक्त कराने का काम किया है। आमित शाह ने कहा कि बजट से विपक्ष की हवाइयां उड़ी है।

विपक्ष के नेता के कांग्रेस अध्यक्ष के चेहरे से नूर गायब हो गया। आपका लक्ष्य क्या है सत्ता हासिल करना या गरीब किसान का उद्धार है। जब घोषणा की कि किसानों के खातों में छह हजार जमा कराया जाएगा, तो इससे देश भर के किसानों में खुशी की लहर है।

अमिघ्त शाह ने कहा कि पीएम मोदी दूर की सोच वाले प्रधानमंत्री हैं। बजट से किसान व मध्यम वर्ग के लोग खुश हैं।

कटाक्ष किया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने बजट का विरोध किया, लेकिन उन्होंने यह भी मालूम है कि रवि की फसल कब होती है। कांग्रेस के लोग अलग-अलग बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन कभी भी ताकतवर नहीं होगा। उन्घ्होंने कहा, चंद्रबाबू नायडू हल्द्वानी में सभा करेंगे तो कोई आएगा क्या। ममता को सुनने कौन आएगा। ये सब लोग राज्यस्तरीय नेता हैं।

कभी एक दूसरे का मुंह न देखने वाले बुआ भतीजा भी एक मंच पर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि जातिवाद की राजनीतिक, परिवारवाद की राजनीतिक बंद करनी होगी। ये देश का भला नहीं कर सकती। सारे गठबंधन के लोग कहते हैं, मोदी हटाओ, मोदी कहते हैं गरीबी हटाओ, मोदी कहते हैं भ्रष्टाचार हटाओ, बीमारी हटाओ। वे कहते हैं मोदी हटाओ।

उनका एक मात्र उद्ददेश्य मोदी हटाओ है। वो जितना नाम मोदी का लेते हैं, यदि नारायण का नाम लेते तो उनका भला हो जाता। गठबंधन वाले लोग देश का भला नहीं कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top