Wednesday, November 25, 2026

IND-NZ: पांचवां वनडे कल, संभवत: रोहित बाहर, यह धाकड़ चोटिल,ऐसी हो सकती है दोनों प्लेइंग-11

0 Comments

 

खेल संपादक – अर्जुन उपाध्याय जी की कलम से-

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला 3 फरवरी को खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में 3 मुकाबले जीतकर 3-1 से आगे है।

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को चौथे वनडे में हार का सामना करना पड़ा था। तो आइए जानते हैं केसी हो सकती हैं दोनों टीमो की प्लेइंग इलेवन।

सम्भवतः रोहित शर्मा बाहर:-

बता दें कि, पांचवा वनडे में भारतीय टीम से रोहित शर्मा को आराम दिया जा सकता है। क्योंकि रोहित इस सीरीज में लगातार मैच खेल रहे हैं। इसके बाद तीन टी20 मुकाबले भी खेले जाएंगे। जिसकी कप्तानी भी रोहित शर्मा को ही करना है। खबरों के अनुसार अब महेंद्र सिंह धोनी ठीक हो चुके हैं। यदि ऐसा होता है तो अंतिम मुकाबले में वह कप्तान हो सकते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रविन्द्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार।

बता दें कि, न्यूजीलैंड टीम ने चौथे वनडे में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन टीम के ओपनर धाकड़ बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल की चोटिल होने की खबर आरही है।

ऐसे में शायद ही पांचवे वनडे में गुप्टिल खेलते हुए नज़र आएंगे। ऐसे में न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन ऐसी हो सकती है।

ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन:-

कोलिन मुनरो, रॉस टेलर, हेनरी निकोलस, केन विलियमसन(कप्तान), टॉम लैथम, कोलिन दी ग्रन्डहोम, निशाम, ट्रेंट बोल्ट, टीम साउदी, लोकी फेरगुसन और टॉड एश्ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top