Tuesday, November 24, 2026

मोदी लहर में बुरी तरह पिटी कांग्रेस, इस राज्य में भाजपा ने जीत लीं 67 में से 66 सीटें-

0 Comments

 पांच राज्यों में मिली करारी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी का आत्मविश्वास बुरी तरह टूट गया था यहां तक की भाजपा की हार पर पीएम मोदी भी खुलकर नहीं बोले थे।

जिसके कारण पार्टी मायूस हो गई थी लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी ने पुरानी बातों को भुला कर एक नई जीत हासिल की है, दरअसल बीजेपी को बड़ी खुशी मिली है। भाजपा के लिए ये खुशखबरी त्रिपुरा उपचुनाव में आई है।

फिर से चला मोदी लहर का जादू-

बातों के बादशाह कहे जाने वाले नरेंद्र मोदी का जादू त्रिपुरा उपचुनाव में भी देखने को मिला,

मोदी लहर की दम पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को बुरी तरह हरा दिया और 67 सीटों में से 66 सीटें हासिल कर ली। इस जीत के बाद भाजपा का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ दिख रहा है।

त्रिपुरा में हुए थे नगर निकाय के उपचुनाव-

पांच राज्यों में मिली करारी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को जोश और होश से काम करने का आदेश दिया था। जिसका नतीजा त्रिपुरा में हुए नगर निकाय उपचुनाव में दिखा,

यहां नगर निगम की खाली सीटों पर उपचुनाव हुए थे। जिन में कुल मिलाकर 67 सीटें थी इन सभी सीटों पर अनेक दलों ने अपनी किस्मत आजमाई लेकिन अंत में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली।

भाजपा खेमे में खुशी की लहर-

उपचुनावों के नतीजे आते ही भाजपा खेमे में खुशी की लहर छा गई है, इस जीत के बाद भाजपा का आत्मविश्वास बढ़ गया है और लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भी आ गया है।

बताया जा रहा है कि इस जीत का असर लोकसभा चुनावों के दौरान देखने को मिलेगा। भाजपा की जीत के बाद कई विपक्षी दलों ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप भी लगाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top