Tuesday, November 24, 2026

धूमधाम से मनायी गयी नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती-

0 Comments

गोपालगंज न्यूज :-

सामाजिक सरोकार की रजि. संस्था कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय द्वारा भारतीय स्वतंत्रता के अग्रदूत , भारत माता के सच्चे सपूत , कायस्थ कुलभूषण नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर स्वाभिमान दिवस मनाया गया।

महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी –

 

महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 123 वीं जयंती पर बुधवार को कायस्थ वाहिनी सदस्यो ने माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया।कायस्थ वाहिनी के प्रमुख पंकज भईया नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

वाहिनी प्रमुख ‘गुरूदेव’ पंकज भइया कायस्थ ने यह कहा-

गुरूदेव पंकज भईया ने कहा कि देश की आजादी में नेताजी की अहम भूमिका थी। उन्होंने ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुझे आजादी दूंगा का नारा देकर देशवासियों को आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया था।

हम सभी को नेताजी के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र के प्रति संवेदनशील होना चाहिए और कायस्थवाहिनी इस ओर कदम बढ़ा चुकी है जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान और सहयोग के मोती बिखेरने को तटस्थ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top