Tuesday, November 24, 2026

कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय : गोपालगंज याद किये गये स्वामी विवेकानंद –

0 Comments

गोपालगंज न्यूज :

स्वामी विवेकानंद जयंती पर कायस्थवाहिनी अंतर्राष्ट्रीय के तत्वावधान में स्थानीय चित्रगुप्त मंदिर, गोपालगंज के प्रागंण में कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय के  जिला ईकाई के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

          इस पर  अलग-अलग वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर शिवसेना बिहार प्रदेश के प्रदेश महासचिव श्री विनोद श्रीवास्तव, गोपालगंज के शिवसेना प्रत्याशी ,सिवान से आते बबुआजी सरकार, गोपालगंज के मशहूर व्यवसायी परमात्मा सिंह ,लखनऊ से आए दीपक श्रीवास्तव और कायस्थ वाहिनी अंतरराष्ट्रीय के वाहिनी प्रमुख पंकज भैया कायस्थ ने अपने विचार व्यक्त किए।

       अपने विचार को व्यक्त करते हुए श्री परमात्मा सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए वसुदेव कुटुम्बकम के सिद्धांत पर प्रकाश डालने का प्रयास किया ।

       वाहिनी प्रमुख कायस्थरत्न कायस्थशिरोमणि गुरूदेव पंकज भैया कायस्थ जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्शों पर चलकर समाज में सर्वधर्म समभाव की भावना को विकसित करने पर बल दिया।
          इस अवसर पर सिवान से आए बबुआ जी सरकार ने अपने आशीर्वचनों से उपस्थित लोगों को अभिभूत कर दिया।

            इस अवसर पर लकी श्रीवास्तव को कायस्थ वाहिनी अंतरराष्ट्रीय गोपालगंज का नगर अध्यक्ष युवा, आशृतोष श्रीवास्तव नगर सचिव,आनंद भास्कर सचिव (मुख्य), अरविंद श्रीवास्तव, (उपाध्यक्ष) नगर, अखिलेश श्रीवास्तव को अधयक्ष राजनितिक प्रकोष्ठ मनोनीत करते हुए संगठन का विस्तार किया गया।

          इस अवसर पर कायस्थ वाहिनी के द्वारा बेरोजगारी से जूझ रहे बेरोजगार युवाओं के लिए एक प्लेसमेंट सेल का भी उद्धाटन किया गया।

            इस अवसर पर डॉ राजीव दयाल, डा संदीप श्रीवास्तव, ई कुमार अरुण, निशांत श्रीवास्तव, सीटी चैम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष संजीव कुमार पिंकी, सराफा मंडल के सुरेश गुप्ता योगेन्द्र प्रसाद सहित विभिन्न समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top