Tuesday, November 24, 2026

जनकल्याण के कार्यक्रम ही सरकार की प्राथमिकता-मनीष साहनी

0 Comments

 

सीतापुर से मोनू कश्यप रिपोर्ट

सीतापुर।मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिल रहा है।सरकार हर मसले पर उचित निर्णय ले रही है।ग्रामीणों को नगरवासियों को पात्रता के अनुसार सरकारी लाभ दिया जा रहा है।देश मे एक दूरदर्शी सरकार है।योगी जी प्रदेश और मोदी जी देश को आगे ले जाने का कार्य कर रहे हैं।आने वाले 2019 में पुनः नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाने जा रही है।ये उद्गार भाजपा नेता मनीष साहनी (पैक्सफेड निदेशक)ने लखीमपुर जाते समय हरगांव में गिरीश मिश्रा के आवास पर व्यक्त किये।हरगांव में भाजपा नेता गिरीश मिश्रा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मनीष साहनी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया ।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेन्द्र शुक्ला,युवामोर्चा महामंत्री उदित बाजपेयी, यूवामोर्चा उपाध्यक्ष शुभम बाजपेयी,मण्डल महामंत्री संजय दीक्षित,आलोक मिश्र,पंकज उप्रेती,सौरभ शुक्ला,शान्तनु मिश्र,अखिलेश बाजपेयी, सहित तमाम भाजपाई उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top