Tuesday, November 24, 2026

महापंचमी पूजा के साथ होगा श्रीश्री सार्वजनिन दुर्गात्सव का शुभारम्भ – 

0 Comments

 सीतापुर से मोनू कश्यप की रिपोर्ट –


बंगाली समाज द्वारा विधि विधान से किया जाएगा धार्मिक अनुष्ठान – 

सीतापुर। श्रीश्री सार्वजनिन दुर्गोत्सव का आयोजन रविवार को महापंचमी पूजा के साथ आरम्भ होगा। जिसमें बंगाली समाज की महिलाएं को पूजन पुरोहित द्वारा विधि-विधान से करवाया जाएगा। इसके साथ ही सायं को देवी बोधन किया जाएगा।

हर वर्ष की भॉति इस बार भी विधि-विधान व धूमधाम से मां दुर्गा का पूजन प्रारम्भ करवाया जा रहा है। जिसमें महापंचमी पूजा के आयोजन के साथ धार्मिक अनुष्ठान किये जाएंगे।

इसी क्रम में 14 अक्टूबर रविवार अपराह्न को पंचमी पूजा तथा सायंकाल मॉ दुर्गा देवी बोधन होगा। 15 अक्टूबर सोमवार षष्ठी पूजा 5ः30 बजे से तथा 16 अक्टूबर को महासप्तमी पूजन में नवपत्रिका प्रवेश, स्थापना, सप्तम्यादि कल्पारंभ, पुष्पाजंलि, प्रसाद वितरण तथा सायंकाल आरती होगी।

जिसका क्रम 17 अक्टूबर को महाअष्टमी पूजा तथा सायंकाल आरती के साथ जारी रहेगा। पूजन में संधि पूजन, कुमारी पूजा, महाअष्टमी पूजा, महानवमी पूजा, भोग वितरण, पुष्पांजलि के साथ मां की आराधना की जाएगी।

18 अक्टूबर को महानवमी पूजा में विभिन्न धार्मिक अनुठान सम्पन्न होने के साथ 19 अक्टूबर को महादशमी पूजन सम्पन्न होने के बाद दर्पण विसर्जन, सिन्दूर उत्सव तथा प्रतिमा विसर्जन के साथ शांति जल व विजया मिलन के साथ सम्पन्न होगा। उक्त धार्मिक अनुष्ठान में श्रीश्री सार्वजनिन दुर्गोत्सव कमेटी के लोग व अन्य भक्तगण शामिल रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top